अंबिकापुर

CG Rape Case: शादी समारोह में शामिल होने गई युवती को कमरे में ले जाकर किया बलात्कार, 2 युवक गिरफ्तार

CG Rape Case: युवक ने शादी करने का दिया था झांसा, फिर उसे पत्नी बनाकर रखने की बात कहकर किराए के मकान में साथ रखा और करता रहा बलात्कार, अब शादी करने से कर रहा था इनकार
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2024, 10:21 AM IST
CG Rape Case - 2 Accused held

CG Rape Case: अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र निवासी युवती से वर्ष 2003 में शादी समारोह में शामिल होने के दौरान एक युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया था। उसके साथ उसका दोस्त भी आया था। फिर किराए के मकान में रखकर युवक उससे बलात्कार करता रहा। फिर उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरिमा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने 29 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज (CG Rape Case) कराई कि वह पिछले साल अपने रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इस दौरान लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा निवासी दिनकर पैंकरा उर्फ दिलकर 21 वर्ष अपने दोस्त ग्राम छिंदकालो निवासी सनम पैंकरा उर्फ नंदकुमार के साथ वहां पहुंचा।

उसने उसे शादी करने का झांसा दिया और एक कमरे में ले जाकर उससे बलात्कार (CG girl raped) किया। बाद मे पत्नी बना कर रखने की बात बोलकर किराये के रूम साथ रखा और बलात्कार करता रहा।

युवती ने बताया कि अब वह उससे शादी करने व साथ रखने से इनकार कर रहा है। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी (CG Rape Case) के खिलाफ धारा 376 (2) (ढ), 313, 506 के तहत अपराध दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरु की।

CG Rape Case: मुख्य आरोपी व उसका दोस्त गिरफ्तार

खोजबीन के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनकर पैंकरा उर्फ दिलकर तथा उसके दोस्त सनम पैंकरा उर्फ नंदकुमार को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अंबिकापुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

थाना प्रभारी दरिमा उप निरीक्षक सेतराम गहीर, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह आरक्षक अशोक यादव व सोहन राजवाड़े शामिल रहे।

Updated on:
1 Jun 2024, 10:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Football News: संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर सरगुजा इलेवन का कब्जा, नाइस क्लब बलसेढ़ी को 1-0 से हराकर जीता खिताब

Ambikapur Dog Bite: होटल में महिला को कुत्ते ने काटा, फिर घरवालों की एक गलती पड़ी भारी, 15 दिन में ही हो गई मौत

IIT की तर्ज पर अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज को मिली CGIT की सौगात, बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा नामकरण

Ambikapur Fraud Case: इंस्टाग्राम पर अल्ट्राटेक सीमेंट का देखा विज्ञापन, क्लिक करते ही आया सेल्स मैनेजर का फोन, लग गई 4.13 लाख की चपत

Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम