अंबिकापुर

CG road accident: बाइक भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, एक प्रयागराज से भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने जा रहा था ओडिशा

CG road accident: दो बाइक की आमने-सामने हो गई जबरदस्त भिड़ंत, बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौत, दोनों बाइक के पीछे बैठे 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल
2 min read
CG road accident

अंबिकापुर. CG road accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित खडग़वां के पास 25 जून की रात 2 बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 2 युवक भी घायल हो गए। दरअसल दोनों युवकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक यूपी के प्रयागराज से अपने साथी के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने बाइक से ओडिशा के लिए निकला था। इसी दौरान वह हादसे (CG road accident) का शिकार हो गया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम चलगली निवासी संजय कुमार पिता राजेश पनिका (30) अंबिकापुर के गांधीनगर में किराए के मकान में रहता था। 25 जून की रात को वह बाइक से प्रतापपुर जाने निकला था। इसी बीच रात करीब 12 बजे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित खडग़वां जंगल में सामने से आ रहे बाइक सवार अरविन्द से उसकी भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस ने दोनों को तत्काल वाहन की व्यवस्था कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। (CG road accident)

जगन्नाथ मंदिर जाने निकला था अरविन्द

बाइक सवार दूसरा मृत युवक अरविन्द यूपी के प्रयागराज का रहने वाला था। वह 2 अलग-अलग बाइक में 4 लोगों के साथ प्रयागराज से जगन्नाथ मंदिर जाने के लिए निकला था। इसी बीच 25 जून की देर रात खडग़वां जंगल में बाइक सवार संजय कुमार के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। वहीं दुर्घटना में दोनों बाइक के पीछे बैठे 2 युवक भी घायल हुए हैं।

Updated on:
27 Jun 2024 07:46 am
Published on:
26 Jun 2024 09:01 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन