अंबिकापुर. Road accident: सरगुजा जिले में अलग-अलग जगह पर हुए 2 सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की गिरकर मौत हो गई। पहली घटना रविवार की रात शहर के खरसिया चौक पर हुई। बाइक सवार एक युवक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया था। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच से लगे एक गांव में हुई। दुकान में सामान लेने जा रहा युवक अचानक बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसकी भी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।