अंबिकापुर

CG road accident: Video: भाजपा विधायक के देवर की सडक़ हादसे में मौत, ट्रैक्टर चलाकर खेत की ओर जाते समय हुई दुर्घटना

CG road accident: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते का देवर है मृतक, सीने में गंभीर चोट लगने के बाद टूट गई पसली, बेहोशी की हालत में ले जाया गया था अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 4 May 2025, 4:54 PM IST
CG road accident: Video: भाजपा विधायक के देवर की सडक़ हादसे में मौत, ट्रैक्टर चलाकर खेत की ओर जाते समय हुई दुर्घटना
TI reached in hospital

अंबिकापुर। प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के घर एक बड़ा हादसा (CG road accident) हो गया। रविवार की सुबह ट्रैक्टर से गिरकर उनके देवर की मौत हो गई। हादसे में देवर की मौत से विधायक समेत उनके परिजन में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह विधायक के देवर ट्रैक्टर चलाकर खेत की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह 38 वर्ष रविवार की सुबह करीब 9 बजे रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के मुढिय़ा गांव में ट्रैक्टर चलाकर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार की वजह से पत्थर पर चढक़र ट्रैक्टर अनियंत्रित (CG road accident) हो गई।

BJP MLA brother-in-law dead body

इससे वे ट्रैक्टर से उछलकर पत्थर पर सीने के बल (CG road accident) जा गिरे। गंभीर चोट आने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उन्हें रघुनाथनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CG road accident: डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

रघुनाथनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जांच पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सीने में चोट लगने से भीतर ही खून निकल गया और पसली टूटने से हार्ट पंक्चर (CG road accident) हो गया।

People in hospital

इससे उनकी मौत हुई है। इधर पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से विधायक समेत उनके परिवार जनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
4 May 2025, 4:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी