अंबिकापुर

CG road accident: बेटे को हॉस्टल छोडऩे शहर आ रहे पिता की सडक़ हादसे में मौत, पुत्र गंभीर

CG road accident: रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2024, 8:39 PM IST
CG road accident

अंबिकापुर. CG road accident: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुर के पास सोमवार की शाम को पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दुर्घटना (CG road accident) में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता अपने बेटे को बाइक से अंबिकापुर हॉस्टल में छोडऩे आ रहा था। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदापाट निवासी दयाशंकर यादव पिता अकलू यादव उम्र 40 वर्ष का पुत्र शंखलाल अंबिकापुर में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार को पिता अपने पुत्र को छोडऩे बाइक से अंबिकापुर आ रहा था। रास्ते में बतौली थाना क्षेत्र के शिवपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीबी 5252 टक्कर मार दी।

दुर्घटना (CG road accident) में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बतौली शांतिपारा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान पिता की मौत

बतौली से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराए गए पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बेटे का इलाज जारी है। सडक़ हादसे में युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

Updated on:
3 Jul 2024, 8:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश