अंबिकापुर

CG Road Accident: कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल, महिला चालक कार छोड़कर फरार

CG Road Accident: अंबिकापुर जिले के ग्राम बेलकोटा के पास शनिवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद महिला चालक कार छोड़कर फरार हो गई।

less than 1 minute read

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के ग्राम बेलकोटा के पास शनिवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाने के दौरान जशपुर जिले ग्राम कंचनडीह निवासी सुनील राम पिता नागेश्वर राम (25) की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल मृतक के चचेरे भाई आशिष को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिय गया है।

CG Road Accident: महिला चालक कार छोड़कर फरार

जानकारी के अनुसार सुनील राम पिता नागेश्वर राम उम्र 25 वर्ष जशपुर जिले ग्राम कंचनडीह का रहने वाला था। वह शनिवार को बाइक से अपने चचेरे भाई आशिष के साथ ग्राम सिलसिला जा रहा था।

रास्ते में ग्राम बेलकोटा के पास कार चालक महिला ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद महिला चालक कार छोड़कर फरार हो गई। इधर घायलों को शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

Updated on:
09 Dec 2024 10:17 am
Published on:
09 Dec 2024 10:16 am
Also Read
View All
Hemp smuggling: स्कॉर्पियो में रखा था 2.80 लाख का गांजा, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस, 4 तस्कर दीवार फांदकर फरार, नाबालिग गिरफ्तार

Fire in E-rickshaw showroom: Video: ई-रिक्शा के शो-रूम और गोदाम में लगी भीषण आग, डीजे साउंड सिस्टम्स समेत लाखों के सामान खाक

Incident: ससुराल में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा युवक, पूरी रात किया भजन-कीर्तन, दूसरे दिन हो गई मौत

Railway news: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में 2 नए प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, सांसद ने कही ये बातें

LPG gas cylinder: सर्वर डाउन होने से सरगुजा में गैस बुकिंग ठप, 124 घरेलू सिलेंडर जब्त, कलेक्टर बोले- पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

अगली खबर