जहां लूट के दौरान महिला के गले से सोने की चैन को लूटने का प्रयास किए। इस दौरान महिला को पता चल गया कि पारिवारिक भतीजा ही है। महिला के चिल्लाने पर सभी आरोपियों ने गला दबाकर मंगली बाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद रकम, सोने के कीमती जेवर, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 103 (1), 332 (क), 309 (4), 61 (2), 317(5) और 3 (5) बीएनएस एक्ट के तहत लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस तरह हत्या की गुत्थी सुगमता से सुलझा ली।