वहीं उसके भाई अर्जुन साहू के कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था, जिसे देखने के बाद चोरी होने का आभास हुआ। उसने आलमारी व अन्य स्थानों पर रखी नकद रकम व जेवर को तलाशा तो सब गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बेरला पुलिस की टीम ने फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, खोजी डॉग व अन्य तकनीकी टीम की सहायता से जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस नें प्रार्थी राजू साहू कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (क), 331 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।