मौके से वार्ड क्रमांक 11 निवासी 50 वर्षीय ध्रुव पिता स्व. बुधारूराम ध्रुव, वार्ड क्रमांक 10 निवासी 32 वर्षीय हरिश साहू पिता स्व. जागेश्वर साहू और वार्ड क्रमांक 11 निवासी 36 वर्षीय क्षत्रपाल साहू पिता शिवप्रसाद साहू को पकड़ा गया। जुआरी धनश्याम ध्रुव के पास से 310 रूपए व फड़ से 150 रूपए, हरिश साहू के पास से 500 रूपए व फड़ से 500 रूपए और क्षत्रपाल साहू के पास से 320 रूपए व फड़ से 350 रूपए कुल 2 हजार 130 रूपए, ताश के 52 पत्ते को जब्त कर जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) छग जुआ प्रति. अधि. 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।