इधर इसी दौरान रजनी का बुड़गहन धान खरीदी केन्द्र प्रबंधक बंसत आदित्य से सोसायटी में आने-जाने के दौरान भी संपर्क हुआ तथा दोनों आपस में फोन पर बातचीत करने लगे और बसंत घर आने-जाने लगा। इसकी जानकारी जब रूपेश को हुई तो उसने दूसरे से बातचीत करने के नाम पर रजनी से मारपीट की। जिसके परेशान होकर रजनी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर रजनी पति स्व. लखनलाल सांडिल्य, बसंत आदित्य पिता स्व. परसराम आदित्य (48) ग्राम बलौदा को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1), 105, 61 (2), 3 (5) बीएनएस के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।