CG Murder Case: रायपुर रेलवे स्टेशन के मुय यात्री गेट के सामने एक नाबालिग लड़का और लड़की ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। लड़के ने चाकू से युवक का गला रेत दिया। यह घटना ऐसे वक्त हुई, जब दिवाली त्योहार में यात्रियों की काफी भीड़ हमेशा बनी हुई है। इसके बावजूद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था ऐसी दर्दनाक घटना नहीं रोक पाई। जबकि, इससे पहले काफी विवाद हुआ था। इस घटना से स्टेशन में सनसनी फैल गई। तब जीआरपी और आरपीएफ पहुंची।