25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / राजस्थान के नतीजों ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ BJP की टेंशन, 4 नगर निगम समेत 17 निकायों में जीत की चुनौती, जानें कैसे

राजस्थान के नतीजों ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ BJP की टेंशन, 4 नगर निगम समेत 17 निकायों में जीत की चुनौती, जानें कैसे

Chhattisgarh Nikay Chunav 2026: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर छत्तीसगढ़ भाजपा की चुनावी रणनीति पर भी पड़ सकता है। दिसंबर में चार नगर निगम समेत 17 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

संतराम साहू

•

Updated: 25 Nov 2026, 11:22 AM IST

BJP

BJP (Photo: IANS/File)

रायपुर@संतराम साहू। Chhattisgarh BJP: राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली करारी शिकस्त ने भाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान में सत्ता में होने के बावजूद भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का भरोसा जीतने में नाकाम रही। इसका असर अब छत्तीसगढ़ भाजपा की चुनावी तैयारियों पर भी दिखाई देने लगा है। दिसंबर में प्रदेश के चार नगर निगम समेत 17 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा संगठन और उप मुख्यमंत्री के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।

राजस्थान के नतीजे भाजपा के लिए इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि वहां कांग्रेस ने जिला परिषद से लेकर पंचायत समिति तक मजबूत प्रदर्शन किया है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी संगठन की अंदरूनी रिपोर्ट में पहले की तुलना में संगठनात्मक कमजोरी, स्थानीय स्तर पर खींचतान और कार्यकर्ताओं की नाराजगी जैसे संकेत सामने आने की चर्चा है।

छत्तीसगढ़ में संगठन के सामने दोहरी चुनौती

भाजपा के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सत्ता में रहने के बावजूद स्थानीय चुनावों में जनता की नाराजगी को कैसे दूर किया जाए। छत्तीसगढ़ में भी दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं। चार नगर निगम समेत 17 निकायों में होने वाले चुनाव में पार्टी को अपनी संगठनात्मक ताकत साबित करनी होगी। सूत्रों के मुताबिक, संगठन की अंदरूनी समीक्षा में कुछ निकायों में भाजपा की स्थिति पहले की तुलना में कमजोर आंकी गई है। स्थानीय नेताओं के बीच तालमेल की कमी, टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी तथा वार्ड स्तर पर कमजोर सक्रियता पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है।

उप मुख्यमंत्री के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल

इन चुनावों में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नगरीय प्रशासन से जुड़े विभाग की जिम्मेदारी होने के कारण निकायों में सरकार के कामकाज और विकास योजनाओं का असर भी चुनाव में परखा जाएगा। भाजपा के सामने जहां अपने निकायों में सत्ता बचाने की चुनौती होगी, वहीं कांग्रेस के कब्जे वाले निकायों में सेंध लगाने का दबाव भी रहेगा।

Rajasthan Congress Victory: राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा को बड़े अंतर से पछाड़ा

राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया। जिला परिषद की 1,271 सीटों के घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 794 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को केवल 357 सीटें मिलीं। यानी कांग्रेस ने भाजपा से 437 सीटें अधिक हासिल कीं। इसी तरह पंचायत समिति के 7,543 वार्डों के अंतिम आंकड़ों में कांग्रेस को 3,758 और भाजपा को 2,213 सीटें मिलीं। कांग्रेस यहां भी भाजपा से 1,545 सीटें आगे रही।