8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: डॉक्टर के साथ मारपीट, इस मामूली सी बात पर गाली-गलौज कर 3 लोगों ने जमकर पीटा फिर…

Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर में डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का CCTV वीडियो भी वायरल हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Oct 2024, 10:47 AM IST

CG Crime News

CG Crime News: डॉक्टर से मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। सिटी स्कैन रिपोर्ट तुरंत नहीं देने पर मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार चांपा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड लायंस चौक के आगे स्थित प्रिशा डायग्नोस्टिक सेंटर पर शाम 7 बजे कुछ लोग सड़क हादसे में घायल सतरूपा का सिटी स्कैन करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। घायल महिला के साथ अन्य लोग शराब के नशे में थे। उनमें एक प्रमोद बरेठ ने पंजीयन करवाया था। प्रमोद के साथ आए एक अन्य व्यक्ति ने रिसेप्शन में बैठे कर्मचारियों के साथ विवाद करना शुरू कर दिया।

वह स्टॉफ से दुर्व्यवहार और गाली-गलौच करने लगा। आवाज सुनकर डॉ. समीर सोनी बाहर आए। तब हंगामा कर रहा व्यक्ति उनसे भिड़ गया। उसने डॉक्टर के साथ ही गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्टाफ के बीच-बचाव किया, लेकिन इस घटना में डॉॅ. समीर सोनी बुरी तरह से घायल हो गए। परिजन मौके देख वहां से भाग निकले।

यह भी पढ़े: Bilaspur Crime News: बदमाशों ने युवतियों के साथ की छेड़छाड़, भाई के मना करने पर भड़क उठे फिर… कर दिया ये कांड

CG Crime News: CCTV फुटेज आया सामने

शिकायत पर चांपा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। चांपा थाना प्रभारी डॉ. नरेश पटेल ने बताया कि आरोपी प्रमोद बरेठ के खिलाफ 294, 506, 323 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही लाइसेंस दिखाने पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। जिसकी पतासाजी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के

सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। दो से तीन लोग पहले रिसेप्शन में विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद तीन लोग डॉक्टर के साथ विवाद कर उनसे भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस संबंध में डॉक्टर संघ द्वारा एसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हादसे के बाद आरोपी ही करा रहे थे महिला का इलाज

इस मामले में चांपा थाने के विवेचक मुकेश पांडे का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। पता चला है कि, हादसे के बाद आरोपी ही महिला का इलाज करा रहे थे।