8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Education Department Transfer: बड़ा फेरबदल! एक साथ 25 बाबुओं का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

Bilaspur News: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही तरह का काम कर रहे थे। इन कर्मचारियों के कार्यभार और विभाग में बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 8 Oct 2024, 2:50 PM IST

CG Education Department Transfer

CG Education Department Transfer: छत्‍तीसगढ़ बिलासपुर जिला शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्‍टर के निर्देश पर डीईओ ने आदेश जारी किया है। इसमें 25 कर्मचारियों के प्रभार बदले गए हैं। जो कर्मचारी एक ही जगह पर कई सालों से जमे हुए थे, उनके प्रभार और विभाग में बदलाव किया गया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के विभिन्न स्कूलों और अपने अधीनस्थ विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी करते हुए मुख्य रूप से सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, लाइब्रेरियन, उच्च माध्यमिक शिक्षक और भृत्य के पदों तबादलों से शिक्षा विभाग की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है। इससे उन स्कूलों में जहां शिक्षकों की कमी है, वहां अब नियमित पढ़ाई हो सकेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। विभाग द्वारा यह कदम शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

यह भी पढ़े: Bilaspur High Court: दिव्‍यांग कर्मचारियों के हित में HC का बड़ा फैसला, ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति को लेकर जारी किया ये निर्देश

कई सालों से जमे कर्मचारियों का बदला प्रभार

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही तरह का काम कर रहे थे। इन कर्मचारियों के कार्यभार और विभाग में बदलाव किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इसको लेकर डीईओ को निर्देश जारी किए थे। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बाबुओं के कार्यभार में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। डीईओ ने जिले के कई स्कूलों और कार्यालयों में व्यापक स्तर पर तबादलों का आदेश दिया है।