अंबिकापुर

CG road accident: सडक़ हादसे में बड़े पिता व साले की मौत, भतीजा रायपुर रेफर, जीजा भी गंभीर

CG road accident: बड़े पिता व भतीजा बाइक समेत ट्रेलर में टकरा गए, जबकि बाइक सवार जीजा-साला को अज्ञात वाहन ने मार दी थी टक्कर
2 min read
CG road accident

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम करवां के पास खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार बड़े पिता और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बड़े पिता की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल भतीजे को रायपुर रेफर (CG road accident) कर दिया गया है। दोनों 15 नवंबर को बाइक से दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं दूसरी घटना में जीजा को छोडऩे जा रहे बाइक सवार साले की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि जीजा का इलाज जारी है।

पहली घटना में सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम कसकेला जूनापारा निवासी बाबूलाल उम्र 51 वर्ष 15 नवंबर को अपने भतीजे भीम सिंह के साथ बाइक से दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कालीपुर जा रहा था। इसी बीच दतिमा-लटोरी मार्ग पर ग्राम करवां में खड़े ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5221 में दोनों पीछे से जा टकराए।

दुर्घटना (Road accident) में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आस-पास के लोगों द्वारा दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 16 नवंबर की सुबह बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि भीम सिंह को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

CG road accident: साले की मौत, जीजा गंभीर

दूसरी घटना में रायगढ़ जिले के ग्राम खपड़ेगा लैलूंगा निवासी इस्थिफिनेश तिर्की पिता करम साय उम्र 25 वर्ष 15 नवंबर को बाइक से अपने जीजा राजेश एक्का को छोडऩे उदयपुर के ग्राम केदमा जाने निकला था। शाम करीब 5 बजे रायगढ़-अंबिकापुर मार्ग स्थित लुचकी घाट के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर (CG road accident) मार दी।

दुर्घटना में जीजा-साला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को संजीवनी 108 से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने इस्थिफिनेश तिर्की को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश का इलाज चल रहा है।

Updated on:
16 Nov 2024 08:43 pm
Published on:
16 Nov 2024 08:43 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल