8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rape and abortion: जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से करता था बलात्कार, फिर करा दिया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

Rape and abortion: यह बात जब किशोरी के चाचा को पता चली तो थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Nov 2024, 7:47 PM IST

Rape and abortion

Demo pic

अंबिकापुर. एक युवक 16 वर्षीय किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर 5-6 माह पहले बलात्कार करता था। इस बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई थी। इस पर युवक ने पीडि़ता को दवा खिलाकर गर्भपात (Rape and abortion) करा दिया था। पीडि़ता के चाचा ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में 15 नवंबर को दर्ज कराई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहर से लगे एक गांव में रहने वाला 26 वर्षीय युवक विजय मिस्त्री एक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता था। युवक द्वारा लगातार दी जा रही धमकी से किशोरी डरी-सहमी रहती थी।

यह बात उसने अपने परिजनों को भी नहीं बताई। करीब 6 महीने पहले किशोरी गर्भवती हो गई थी। आरोपी ने उससे पीछा छुड़ाने पीडि़ता को गर्भपात (Rape and abortion) की दवा खिला दी थी। इससे उसका गर्भपात हो गया था।

यह भी पढ़ें: Triple murder case: छोटा भाई पैसे नहीं भेजता था, इस वजह से नाबालिग प्रेमिका, उसकी मां व मासूम भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Rape and abortion: चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

भतीजी से बलात्कार व गर्भपात (Rape and abortion) कराने की जानकारी जब पीडि़ता के चाचा को लगी तो उसने 15 नवंबर को मामले की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(ड), 65(1), 88, 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।