अंबिकापुर. CG Girl raped: एक युवक ने युवती को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी करने की बात कहकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। पिछले 16 महीने से वह उससे बलात्कार (CG Girl raped) कर रहा था। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया था। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। युवती द्वारा दबाव बनाए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इससे क्षुब्ध युवती ने 5 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।