अंबिकापुर

CG road accident: मातम में बदलीं दशहरे की खुशियां: शहर से घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

CG road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 पर हुआ हादसा, पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को किया जब्त
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2024, 7:26 PM IST
CG road accident
Vivek Sahu died

अंबिकापुर. CG road accident: दशहरे की रात एक युवक स्कूटी पर सवार होकर शहर से घर लौट रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम सिंगीटाना के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत (CG road accident) हो गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक की मौत से उसके परिजनों की दशहरे की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमगराकला निवासी विवेक साहू पिता रामकुमार 21 वर्ष दशहरे के दिन किसी काम से अंबिकापुर (CG road accident) आया था। काम निपटाने के बाद शाम करीब 7 बजे वह स्कूटी से घर जा रहा था।

Vivek Sahu who died

करीब 7.30 बजे वह अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम लहपटरा से पूर्व सिंगीटाना के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर (CG road accident) मार दी। हादसे में युवक के सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

CG road accident: दशहरे के दिन बेटे की मौत से पसरा मातम

सडक़ हादसे (CG road accident) की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। रविवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया।

Vivek Sahu who died

एक ओर दशहरे के दिन जहां पूरा परिवार खुशियां मना रहा था। इसी बीच बेटे की मौत की खबर मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की मौत से उसके गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
13 Oct 2024, 7:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत