8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road accident: 2 युवतियों को बाइक पर बैठाकर रावण दहन देखने जा रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत, युवतियां गंभीर

Road accident: भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कपसरा घाट पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने मारी टक्कर, दोनों घायल युवतियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Oct 2024, 6:04 PM IST

Road accident

Young man dead body on the road

अंबिकापुर. Road accident: सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर कपसरा घाट के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक व 2 युवतियों को टक्कर (Road accident) मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीनों रावण दहन का कार्यक्रम देखने भटगांव आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरहरी निवासी हरिनारायण कुशवाहा 25 वर्ष अपनी बाइक पर 2 युवतियों दुर्गा पालकर 20 वर्ष व सरस्वती पालकर को बैठाकर शनिवार की रात 7 बजे भटगांव में रावण दहन का कार्यक्रम देखने आ रहा था।

वह अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्राम कपसरा घाट के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी- 3734 ने उन्हें टक्कर (Road accident) मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों हवा में गोता लगाते हुए सडक़ पर जा गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें:Breaking News: एनएच पर कार-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 2 युवतियां व 1 युवक गंभीर

Road accident: पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सडक़ हादसे (Road accident) सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात दोनों युवतियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बोलेरो किया जब्त

टक्कर (Road accident) के बाद जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं बोलेरो वाहन भी सडक़ छोड़ खेत की ओर उतर गया। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।