अंबिकापुर

CG sky lightning: बारिश से बचने एक ही छाते के नीचे बैठे मां-बेटे की मौत, आसमान से आ गिरी आफत

CG sky lightning: खेत में काम करने के दौरान गरज-चमक के साथ शुरु हो गई थी बारिश, खेत की मेड़ पर बैठने के दौरान अचानक आ गिरी आकाशीय बिजली
2 min read
CG sky lightning

अंबिकापुर. CG sky lightning: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत निवासी मां-बेटे के ऊपर गुरुवार की दोपहर आकाशीय बिजली आ गिरी। इससे दोनों की मौत (Mother-Son death) हो गई। दरअसल दोनों अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने मां-बेटे एक ही छाता के नीचे मेड़ पर बैठे थे। इसी दौरान वहां आकाशीय बिजली गिर गई। दोनों के शवों को वाड्रफनगर अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया है।

वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम शारदापुर निवासी 62 वर्षीय महिला धनबतिया अपने बेटे 27 वर्षीय हिमाचल के साथ गुरुवार को खेत में काम करने गई थी। इसी बीच दोपहर में अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी।

बारिश से बचने दोनों एक ही छाते के नीचे खेत के मेड़ पर बैठ गए। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली (CG sky lightning) आ गिरी। इसकी चपेट में आकर मां-बेटे की मौत (Mother-son death) हो गई।

खेत में गिरा देख पहुंचाया अस्पताल

बारिश बंद होने पर आस-पास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने दोनों को खेत में गिरा देखा तो उन्हें उठाकर वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीएमओ ने ये कहा

इस मामले में वाड्रफनगर बीएमओ डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। उनका शव मरच्यूरी में रखवाया गया है, शुक्रवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

Updated on:
01 Aug 2024 09:40 pm
Published on:
01 Aug 2024 09:40 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से