8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS fake account: श्रीलंका में बना सरगुजा कलेक्टर के नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, आ रहे मैसेज और कॉल, रहें सतर्क

IAS fake account: सरगुजा कलेक्टर ने खुद सार्वजनिक की इसकी जानकारी, कलेक्टर ने लोगों से कहा है कि सतर्क रहें, वे किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Aug 2024, 3:16 PM IST

IAS fake account

अंबिकापुर. IAS fake account: सरगुजा कलेक्टर भोस्कर विलास संदीपान के नाम का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज व कॉल (IAS fake account) किया जा रहा है। इसकी जानकारी जब कलेक्टर को लगी तो उन्होंने खुद इसकी जानकारी सार्वजनिक की। उनका कहना है कि लोग सतर्क रहें। वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने एसपी को एफआईआर दर्ज करने कहा है। यह अकाउंट श्रीलंका में बनाया गया है।

सरगुजा कलेक्टर (IAS fake account) ने जानकारी सार्वजनिक करते हुए इस स्क्रीन शॉट भी शेयर किया गया है। उनके नाम का फर्जी अकाउंट श्रीलंका से बनाया गया है जिसका कंट्री कोड +94 से शुरु होता है, तथा अकाउंट +94 783213154 नंबर द्वारा बनाया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि यदि आपके पास भी उनके नाम से बने फर्जी अकाउंट से मैसेज व व्हाट्सएप कॉल आते हैं तो सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें: High Court: हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, पूछा- स्वीकृत फंड का उपयोग जर्जर स्कूलों के लिए हो भी रहा है या नहीं?

नहीं करते सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग

कलेक्टर ने बताया है कि उनके नाम से कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं हैं। वे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं करते हैं।