अंबिकापुर

CG suicide: 10वीं बोर्ड में पूरक आई बहन से भाई ने कहा- इस बार अच्छे से पढ़ाई कर लो तो उठा लिया खौफनाक कदम

CG suicide: सुबह काफी देर तक सोते देख भाई ने उठाया और पढ़ाई करने कहा, भाई की यह बात बहन को गुजरी नागवार, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई मौत
2 min read
CG suicide

अंबिकापुर. CG suicide: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरक आई छोटी बहन को भाई ने सोते समय उठाकर पढ़ाई करने कहा तो उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। खेत में काम कर रहे भाई को दूसरी बहन ने सूचना दी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामानुजगंज के बाद बलरामपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को छात्रा की मौत हो गई।


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदरपुर निवासी सावित्री सिंह पिता चंद्रिका सिंह उम्र 15 वर्ष ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी। बोर्ड परीक्षा में वह पूरक आई थी। 9 जुलाई की सुबह सावित्री सो रही थी। इसी बीच उसके बड़े भाई सकलदीप ने उसे उठाया और कहा कि तुम्हारा पूरक परीक्षा का फार्म भर दिया हूं।

इस बार मन लगाकर पढ़ो। इसके बाद वह खेत में काम करने चला गया। इधर भाई द्वारा पढ़ाई के लिए बोलना सावित्री को अच्छा नहीं लगा और गुस्से में घर में रखा कीटनाशक सेवन कर लिया। इससे उसकी तबियत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगी।

दूसरी बहन ने भाई को दी जानकारी

कीटनाशक सेवन करते देख दूसरी बहन ने खेत में जाकर भाई को जानकारी दी। भाई घर पहुंचा और उसे इलाज के लिए रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 11 जुलाई को चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

हालत में सुधार न होता देख बलरामपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने 12 जुलाई को उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। फिर उसे अंबिकापुर लाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

Updated on:
17 Jul 2024 07:19 pm
Published on:
17 Jul 2024 07:19 pm
Also Read
View All
ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर