अंबिकापुर

CG Weather Update: सामान्य से 5 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, शीतलहर की चपेट में उत्तरी छत्तीसगढ़

CG Weather Update: अंबिकापुर जिले में उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इसलिए अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2024, 9:16 AM IST
Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इसलिए अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। इस दौरान अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।

CG Weather Update: पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में

मौसम वैज्ञानिक एस.के. मंडल के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवंबर को 9.9 और 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर माह में कभी भी न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था।

इस वर्ष 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चार-पांच दिनों से इस अंचल में शुष्क हवा के चलने से वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है। शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा संभाग सहित पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है।

सामान्य से 4.7 डिग्री कम है न्यूनतम तापमान

पिछले 3 से 4 दिनों से सरगुजा संभाग में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार की रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

28 नवंबर तक कड़ाके की ठंड की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि फिलहाल कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है। इसलिए आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। 28 नवंबर के बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

Updated on:
21 Nov 2024, 9:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत