अंबिकापुर

छठ पूजा में शामिल होने घाट पर गई महिला को लगा 1 लाख रुपए का झटका, कई महिलाएं भी हुईं शिकार

Chain snatching: महिला ने पति को बताई ये बात तो थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, अन्य महिलाएं नहीं पहुंची शिकायत करने
2 min read
छठ पूजा में शामिल होने घाट पर गई महिला को लगा 1 लाख रुपए का झटका, कई महिलाएं भी हुईं शिकार
Chhath ghat

अंबिकापुर. छठ पूजा में शामिल होने शनिवार की शाम शंकरघाट गई 4-5 महिलाएं चेन स्नेचिंग (Chain snatching) की शिकार हो गईं। इसमें चेन स्नेचिंग का एक मामला कोतवाली में दर्ज कराया गया है।

महिला के गले से 30 ग्राम की सोने की चेन अज्ञात लोगों ने पार कर दी। चेन की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। (Ambikapur Crime)


अंबिकापुर के नमनाकला निवासी मनोज तिवारी की पत्नी नीता तिवारी शनिवार को परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल होने शंकरघाट गई थी। उसने गले में 30 ग्राम का सोने का चेन (Gold chain) पहना था। छठ घाट पर भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात स्नेचर ने महिला के गले से चेन पार कर दी।

कुछ देर बाद जब महिला को पता चला तो उसने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन ने छठ घाट पर बने पुलिस सहायता केन्द्र में इसकी जानकारी दी। पुलिस व परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन चेन स्नेचर का पता नहीं चला।

चेन की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। महिला के पति मनोज तिवारी ने इसकी शिकायत रविवार को कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


3-4 महिलाएं हुईं स्नेचिंग की शिकार
लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम डूबते सूर्य को अघ्र्य के दौरान घाट पर काफी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात स्नेचरों ने 3 से 4 महिलाओं के गले से चेन पार (Chain snatching) कर दिया, हालांकि अब तक केवल एक ही मामला कोतवाली पहुंचा है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime

Published on:
03 Nov 2019 08:09 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष