
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत (Chhattisgarh Congress In Charge in Surguja) 3 दिवसीय दौरे पर सोमवार की देर रात सरगुजा पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग भी थीं। वे जशपुर से रात करीब 12.30 बजे सीतापुर पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Former Deputy CM), पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कांगे्रस सरगुजा जिलाध्यक्ष समेत अन्य ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने सीतापुर में जनसभा की। इसमें काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने जल, जंगल व जमीन के मुद्दे पर अपनी बात रखी। इसके बाद यहां से मैनपाट के ग्राम पैगा पहुंंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने उनसे कुड़ुख भाषा में संवाद किया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत तीन दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे हैं। आधी रात सीतापुर व मैनपाट में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी (Vote Chori) का मुद्दा उठाया तथा भाजपा पर हमला बोला। मैनपाट के पैगा में उन्होंने बॉक्साइट खनन प्रभावितों से चर्चा की। वे मंगलवार को हसदेव व तारा कोल ब्लॉक के प्रभावितों से उदयपुर विकासखंड के ग्राम साल्ही और कांटारोली में सीधा संवाद करेंगे।
वे खनन प्रभावितों (Coal block effected people) से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रुबरू होंगे। बता दें कि ग्राम कांटारोली में कांग्रेस की जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। जनसभा की तैयारियों लगभग पूरी कर ली गई हैं।
उदयपुर विकासखंड के साल्ही और कांटारोली में खनन प्रभावितों से संवाद करने के बाद वे अंबिकापुर पहुंचेंगे। बुधवार को वे जिला कांग्रेस कार्यालय में अंबिकापुर, सीतापुर और लुंड्रा विधानसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक (Congress workers Meeting) लेंगे।
बता दें कि वोट चोरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में कांग्रेस के हाथ से सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें छीन गई थीं। इस बार कांग्रेस फिर से चुनाव में जीत की तैयारी कर रही है। उनके पास यहां सडक़ का बड़ा मुद्दा है।