अंबिकापुर

मुंबई की सड़क पर पुलिस को घूमती मिली छत्तीसगढ़ की 9वीं की छात्रा, हॉस्टल से हुई थी गायब, मां है शिक्षिका

Chhattisgarh crime: मुंबई पुलिस ने मोबाइल से दी सूचना, बिना बताए हॉस्टल से निकल गई थी छात्रा, अंबिकापुर की पुलिस उसे बरामद करने हुई रवाना
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 7:37 PM IST
मुंबई की सड़क पर पुलिस को घूमती मिली छत्तीसगढ़ की 9वीं की छात्रा, हॉस्टल से हुई थी गायब, मां है शिक्षिका
Mumbai police

अंबिकापुर. 22 अगस्त की सुबह 8.30 बजे हॉस्टल से कॉर्मेल स्कूल जाने निकली 9वीं की छात्रा मुंबई में पाई गई। दरअसल छात्रा लापता हो गई थी और परिजन-पुलिस खोजबीन में लगे थे। छात्रा मुंबई में घूमते हुए मुंबई पुलिस को मिली थी। वहां पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद को छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर का रहने वाला बताया।

पुलिस ने उसे मुंबई चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। मुंबई चाइल्ड लाइन ने इसकी जानकारी गांधीनगर पुलिस को मोबाइल के माध्यम से इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद गांधीनगर पुलिस की टीम मुंबई रवाना हो गई है।


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर निवासी एक महिला ग्राम करंजवार में शिक्षिका है। उसकी बेटी ९वीं कक्षा में कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में पढ़ती है। छात्रा नमनाकला स्थित सेंट जोसेफ गल्र्स हॉस्टल में रहती है। वह 22 अगस्त की सुबह 8.30 बजे स्कूल जाने निकली थी। इसके बाद शाम तक वह हॉस्टल वापस नहीं लौटी।

हॉस्टल के वार्डन ए जोसेफ ने इसकी जानकारी छात्रा की मां को दी। सूचना पर मां अंबिकापुर पहुंची और गांधीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी पर धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर छात्रा की तलाश कर रही थी।


मुंबई पुलिस से मिली जानकारी
इसी बीच गांधीनगर पुलिस को फोन पर जानकारी मिली कि छात्रा मुंबई में मिली है और वहां की पुलिस ने उसे बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। इस पर गांधीनगर पुलिस की टीम उसे लेने मुंबई रवाना हो गई है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत