8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नया स्कूल बैग खरीदने बोल रही थी बेटी, मां ने फटे के साथ भेज दिया स्कूल तो घर आते ही लगा ली फांसी

Ambikapur suicide: नया बैग खरीदने बोल रही थी घरवालों को, घरवाले गए थे बाहर, इसी बीच स्कूल से घर लौटते ही उठा लिया खौफनाक (Commits suicide) कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 Jul 2019, 7:01 PM IST

School girl hanging

Girl student suicide

सीतापुर. 6वीं कक्षा की छात्रा ने केवल इसलिए फांसी (Girl student suicide) लगा ली कि उसका स्कूल बैग फटा था। वह नया बैग खरीदने को बोल रही थी। इसी बात को लेकर वह 2 दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को मां ने जबरदस्ती स्कूल पहुंचा दिया और सभी काम करने खेत में चले गए।

इसी बीच शाम को वह स्कूल से घर लौटी और गमछे से फांसी (Ambikapur suicide) लगाकर जान दे दी। परिजन जब घर पहुंचे तो बेटी को फांसी (Girl student suicide) पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना उन्होंने थाने में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : 16 वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर गए थे माता-पिता, लौटे तो बेड पर मिली इस हाल में, जब पता चली ये बात तो...


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जजगा की जामडीह निवासी किरण खेस पिता कौशल 12 वर्ष इस वर्ष 6वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। उसका स्कूल बैग फटा हुआ था। वह घरवालों से नया बैग खरीदने बोल रही थी, इसी बात को लेकर वह सोमवार को भी स्कूल नहीं गई थी।

घरवालों ने कहा था कि बुधवार को बाजार से बैग खरीद देंगे लेकिन मंगलवार को भी वह स्कूल नहीं जाना चाह रही थी। इसी बीच मां ने उसे जबरदस्ती फटे बैग के साथ स्कूल पहुंचा दिया। बेटी को स्कूल पहुंचाने के बाद घर के सभी सदस्य काम करने खेत में चले गए। इधर शाम करीब 5 बजे छात्रा स्कूल से घर लौटी।

यह भी पढ़ें : मां ने दरवाजे के नीचे से बाथरूम में झांका तो नजर आए बेटी के पैर, जब दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश

उसने देखा कि घर में कोई नहीं है तो कमरे में गमछे से फांसी लगा ली। करीब 6 बजे जब परिजन लौटे तो किरण को फांसी (Girl student suicide) पर लटका देख उनके होश उड़ गए। फिर उन्होंने शव को नीचे उतारा और सीतापुर थाने में सूचना दी।


परिजनों में पसरा मातम
सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। बुधवार को पीएम पश्चात उन्होंने शव परिजन को सौंप दिया। बेटी की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur r