अंबिकापुर

वोटिंग शुरु होते ही खराब होने लगीं ईव्हीएम-वीवीपैट मशीनें, Video में देखें- क्या कह रहे परेशान वोटर्स

अविभाजित सरगुजा जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों से ईव्हीएम मशीनें खराब होने की आ रही खबरें

less than 1 minute read
Votes of Ambikapur
Disturb Voters

अंबिकापुर. अविभाजित सरगुजा जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों से ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनें खराब होने की सूचना है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के उस दावे को पलीता लगता दिखाई दे रहा है जिसमें कहा गया था कि उनकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि मशीन खराब होने के कुछ देर बाद ही इंजीनियर उसे बनाने पहुंच रहे हैं या ईव्हीएम मशीन बदला जा रहा है।

इसी कड़ी मे विधानसभा क्रमांक-10 अंबिकापुर के नगर निगम हायर सेकेंडरी स्कूल पोलिंग बूथ क्रमांक 57 में सुबह 22 वोट के बाद ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन खराब हो गई। इससे लाइन में खड़े वोटर्स परेशान रहे। उनका कहना था कि करीब 1 घंटे से खड़े हैं और कोई मशीन बनाने नहीं आ रहा है।

महिला वोटर्स का कहना था कि काफी देर से यहां खड़े हैं, घर का काम भी तो करना है। वहीं पुरुष वोटर्स ने कहा कि मशीन खराब होने के करीब 1 घंटे बाद इंजीनियर आए हैं। मशीन खराब होने पर प्रशासन को एक एडिशनल मशीन रखना चाहिए था। हमलोग लाइन में खड़े हैं लेकिन कितनी देर में मशीन बनेगी, यह तय नहीं है।


दर्जनभर से अधिक मशीनें खराब
अंबिकापुर के बूथ क्रमांक 62 गुरुद्वारा वार्ड में ईव्हीएम मशीन खराब होने से करीब 1 घंटे देर से मतदान शुरु हुआ। वहीं लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 137 में 9 वोट के बाद मशीन खराब हो गई। इसके अलावा बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विस क्षेत्र स्थित भनौरा, देवीगंज, महावीरगंज, विजयनगर समेत दर्जनभर मतदान केंद्रों में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन खराब हो गईं।

Published on:
20 Nov 2018 10:24 am
Also Read
View All
Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Mantra in Schools: स्कूलों में मंत्रोच्चार अनिवार्य पर सियासत गरम, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव बोले- सरकार वापस ले आदेश

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया

Breaking News: सरगुजा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ईडी का छापा, DMF से जुड़ा है मामला, देखें Video

Good News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार बेडसोर की फ्लैप सर्जरी सफल, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर