अंबिकापुर

वोटिंग के बाद बाहर से आई फोर्स को IPS सदानंद ने मिठाई और फूल देकर किया विदा, स्पेशल ट्रेन से रवाना

सीआईएसएफ की 15 कंपनियां मध्यप्रदेश के दमोह व सागर जिले के लिए निकलीं, वहीं झारखंड के बोकारो व पलामू के सेनानियों को भी किया गया विदा
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 9:03 PM IST
SP and force
Force

अंबिकापुर. शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने के लिए विभिन्न जगहों से आई फोर्स बुधवार को स्पेशल ट्रेन से रवाना हुई। रेलवे स्टेशन में एसपी सहित अन्य ऑफिसरों ने पहुंचकर जवानों व अधिकारियों को फूल व मिठाई देकर रवाना किया।


शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने केंद्र व राज्य सरकार से विशेष फोर्स की मांग की थी। चुनाव के लिए २२ कम्पनियों के साथ-साथ अतिरिक्त फोर्स भेजा गया था। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए फोर्स की सरगुजा जिले के सभी मतदान केंद्रों में ड्यूटी लगाई गई थी।

मतदान के बाद बुधवार को स्पेशल ट्रेन क्रमांक 185 व 186 के माध्यम से सीआईएसएफ की 8 कम्पनी मध्यप्रदेश के दमोह जिले में विधानसभा चुनाव कराने रवाना हो गई। जबकि 7 कम्पनियां मध्यप्रदेश के सागर जिले के लिए रवाना हुईं।

सीआईएसएफ के जवानों को एसपी सदानंद कुमार, एएसपी रामकृष्ण साहू सहित अन्य अधिकारी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर विदा किया। इस दौरान उन्होंने फोर्स के अधिकारियों को फूल व मिठाई के पैकेट देकर अगली ड्यूटी के लिए शुभकामना दी।


झारखंड के जवान भी रवाना
विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड के बोकारो व पलामू जिले से 300 नगर सेनानी पहुंचे थे, जिन्हें बुधवार की सुबह विशेष बस से बोकारो व पलामू रवाना किया गया।

इसके साथ ही राजनांदगांव जिले से आए 54 पुलिस बल को भी विशेष बस से रवाना किया गया। जबकि रामानुजगंज जिले से आए 50 नवआरक्षकों को भी एसपी ने मिठाई व फूल देकर विदा किया।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी