अंबिकापुर

स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने जनता से मांगा था वोट लेकिन इस विधायक ने दूसरी बार कर दी वही गलती

पहली बार स्टार प्रचारक शकील अहमद ने पक्ष में किया था प्रचार, निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस थमाकर 48 घंटे में मांगा जवाब
less than 1 minute read
MLA Amarjeet Bhagat
MLA Amarjeet Bhagat

अंबिकापुर. सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी नम्रता गांधी द्वारा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत को चुनाव व्यय के संबंध में नोटिस जारी की गई है। अमरजीत भगत को रिटर्निंग अधिकारी ने दूसरी बार व्यय से संबंधित नोटिस जारी की है। इस दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारक शकील अहमद ने उनके पक्ष में वोट मांगा था।


जारी नोटिस में बताया गया है कि 19 नवंबर के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि आपके लेखे में 3 लाख 21 हजार 350 रुपए की राशि कम दर्शायी गई है। यह राशि 17 नवंबर को अंबिकापुर विधानसभा के दरिमा में इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की आम सभा से संबंधित है।

दरिमा में आयोजित सभा में आप मंच पर उपस्थित थे एवं स्टार प्रचारक राहुल गांधी द्वारा आपके पक्ष में मतदान करने की अपील की गई थी। अतएव निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस सभा का व्यय सभा में उपस्थित सभी तीन प्रत्याशियों में समानुपातिक रूप से बराबर बांटा जाना है।

उक्त सभा का कुल व्यय 9 लाख 64 हजार 50 रुपए है। अत: आपके खातें में समानुपातिक 3 लाख 21 हजार 350 रुपए को जोड़ा जाना है।


48 घंटे में मांगा है जवाब
रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अमरजीत भगत को पत्र प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने तथा यह भी पूछा गया है कि क्यों न दरिमा में आयोजित सभा का व्यय आपके खाते में जोड़ा जाए।

नोटिस का जवाब समय पर प्राप्त न होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि व्यय से आप सहमत है और आपके खाते में उक्त व्यय जोड़ दिया जाएगा।

Published on:
22 Nov 2018 05:14 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद