वहीं विशेषज्ञों की मानें तो 4557 वोट नहीं पडऩे से किसी भी प्रत्याशी का भाग्य चमक सकता है या फिर बिगड़ सकता है। फिलहाल नगर पंचायत क्षेत्र में 50.26 प्रतिशत के मतदान के साथ प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद हो चुका है, अब निर्वाचन की इस बड़ी लापरवाही का खामियाजा किसे भुगतना पड़ेगा और फायदा किसे होगा, यह 11 दिसंबर को पिटारा खुलने के बाद ही पता चलेगा।