अंबिकापुर

भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी 11 को इस शहर में, इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे जनता से वोट

दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं मनोज तिवारी, 3 विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा में होंगे शामिल

less than 1 minute read
Manoj Tiwari

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों द्वारा अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी सभा को संबोधित करने बुलाया जा रहा है।

कांग्रेस जहां राहुल गांधी, राज बब्बर जैसे स्टार प्रचारकों के साथ भाजपा पर निशाना साधकर जनता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए कह रही है तो भाजपा पीएम मोदी, अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी जैसे स्टार प्रचारकों को चुनावी सभा में उतार रही है।

ये भी पढ़ें

पीहू फिल्म की बाल कलाकार पहुंची अंबिकापुर, कहा- मेरा नाम मायरा है, सभी मुझे पीहू बुलाते हैं

इसी कड़ी में 11 नवंबर को भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अंबिकापुर आ रहे हैं। वे अंबिकापुर के अलावा सीतापुर व लुंड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील करेंगे।


भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी 11 नवंबर को अम्बिकापुर में आमसभा को संबोधित करेगें। वे अम्बिकापुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह देव के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेगें।

मनोज तिवारी अम्बिकापुर के अतिरिक्त सीतापुर विधानसभा के नर्मदापुर में तथा लुण्ड्रा विधानसभा के करोली पंचायत में भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेगें।

जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बताया कि सांसद मनोज तिवारी की आम सभा व कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh election: कोई गड़बड़ी न हो जाए इसलिए शुभ मुहूर्त देखकर निकल रहे प्रत्याशी, ऐसे रिझाए जा रहे वोटर
Published on:
10 Nov 2018 04:51 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

Statue unveiled case: युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, CM से पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का किया था अनावरण

Rape and murder case: Video: महिला से बलात्कार और हत्या का आरोपी बोला- किसी और से अवैध संबंध के चक्कर में मार डाला

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया