11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh election: कोई गड़बड़ी न हो जाए इसलिए शुभ मुहूर्त देखकर निकल रहे प्रत्याशी, ऐसे रिझाए जा रहे वोटर

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा जमकर

2 min read
Google source verification
CG election

CG ka Siyasi sangram

सूरजपुर. 20 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा भटगांव, प्रेमनगर व प्रतापपुर क्षेत्र के प्रत्याशी मैदान में उतर कर जहां चुनावी प्रचार अभियान को गति दिए हुए हैं तो वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यहां चतुष्कोणीय संघर्ष के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। यहां प्रचार अभियान अब पूरी तरह शबाब पर है। गीत-संगीत से सजे वाहन गांव गली मोहल्लों में दस्तक देकर चुनाव की आहट को तेज किए हुए हैं।

गीत-संगीत में जहां अपने-अपने चुनावी वादे गिनाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरों की कमियां भी गिनाई जा रही है। प्रचार अभियान में फिलहाल कोई किसी से कम नहीं है। इस चुनाव में दिलचस्प यह है कि प्रचार अभियान के लिए भी बाकायदे मुहूर्त देखा जा रहा है ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो जाए।


प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से पुराने खिलाड़ी खेलसाय सिंह मैदान में हैं तो उनके मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नए और युवा चेहरे विजय प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। विजय प्रताप सिंह विधानसभा चुनाव के लिए नए चेहरे जरूर हैं लेकिन क्षेत्र से वे जिला पंचायत के लिए दो-दो हाथ कर चुके हैं।

जोगी कांग्रेस से पंकज तिवारी मैदान में हैं जो पिछले एक वर्ष से प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं और तभी से वे अपने प्रचार अभियान को गति दिए हुए हैं। वहीं जातीय समीकरण के हिसाब से गोंगपा के जयनाथ सिंह केराम, निर्दलीय आलोक साहू आदि भी मैदान में उतर कर अपने-अपने तरीके से वोटों को साधने में लगे हुए हैं।

इसके अलावा आप पार्टी के अंजय जैन, निर्दलीय सीमा टेकाम, कृष्ण कुमार देवांगन, देवकुमारी सिंह साण्डिल्य, विद्याबाई बघेल, सूरजलाल रवि आदि भी अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।


मुहूर्त देखकर किया जा रहा प्रचार
अब तक तो नामांकन आदि के लिए मुहूर्त की बात सामने आती रही है लेकिन इस चुनाव में दिलचस्प यह है कि प्रचार अभियान के लिए भी बाकायदे मुहूर्त देखा जा रहा है। ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो जाए। यह दावा भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है जिसमें कहा गया है कि दीपावली के बाद बिल्कुल शुभ मुहूर्त में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार शुरू कर दिया गया है।

गोवर्धन पूजा जैसे शुभ मुहूर्त में रामानुजनगर चुनावी कार्यालय में पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है और जन संपर्क अभियान भी प्रारंभ कराया गया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि पार्टी के जीतने भी पदाधिकारी हैं सभी को उनकी जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है और वे अपनी जिम्मेदारी को लेकर सतर्क हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष का दावा है कि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी।