अंबिकापुर

जवानों से भरी पुलिस बस को टक्कर मारकर भाग निकला ट्रक, 17 घायल

7 जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक की हालत गंभीर, राजपुर तहसील के सामने हादसा
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2017, 2:38 PM IST
Injured CAF soldiers
Injured CAF soldiers

अंबिकापुर. दिवाली की ड्यूटी से शनिवार की सुबह वापस लौट रहे सीएएफ जवानों से भरी बस को अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर स्थित राजपुर तहसील के सामने तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। हादसे में 17 जवान घायल हो गए। 7 जवानों की हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज हाल-चाल जानने पहुंचे। पुलिस फरार ट्रक की तलाश में जुटी है।


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पदस्थ सीएफ के 25 जवानों की ड्यूटी दिवाली पर राजपुर में लगाई गई थी। शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस बस से जवान वापस रामानुजगंज लौट रहे थे। वे अंबिकापुर-झारखंड मार्ग पर स्थित राजपुर तहसील के सामने पहुंचे ही थे कि रामानुजगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर वहां स ेभाग निकला। हादसे में बस में सवार 17 जवान घायल हो गए। सभी को तत्काल राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से 7 जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इनमें से एक एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती आरक्षकों में कामेश्वर 22 वर्ष, राजेंद्र 26 वर्ष, कुमांग 22 वर्ष, कामता प्रसाद 21 वर्ष, राजेश पटेल 22 वर्ष, लिमेश 22 वर्ष तथा संतराम 25 वर्ष शामिल हैं। इनमें से राजेंद्र की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी
सीएएफ के नवआरक्षकों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना जैसे ही पुलिस अधिकारियों को मिली वे अस्पतालों में पहुंच गए। यहां उन्होंने जवानों का हाल-चाल जाना। इधर घायल जवानों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मारी। जब तक उनकी समझ में कुछ आता चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत