17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्राला से ऐसी हुई भिड़ंत कि ट्रैक्टर के हो गए 2 टुकड़े, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर में बैठे एक मजदूर का गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

2 min read
Google source verification
Tractor

tractor accident

लखनपुर. अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर नावापारा व हंसडांड़ के बीच शनिवार की रात क्लिंकर लोड ट्राला व ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के इंजन के 2 टुकड़े हो गए जबकि ट्राला सड़क किनारे खेत में पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।


अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शनिवार की रात लगभग 9.30 बजे लखनपुर विकासखंड के ग्राम नावापारा व हंसडांड़ के बीच बलौदा बाजार से क्लिंकर लोड कर आ रहे ट्राला क्रमांक सीजी 22 एसी-6399 व लखनपुर की ओर से पत्थर खाली कर वापस ग्राम मोहनपुर उपकापारा आ रहे ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बीच सड़क पर ट्रैक्टर के इंजन के दो टुकड़े हो गए और ट्राला भी खेत में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक ग्राम मोहनपुर उपकापारा निवासी 24 वर्षीय भइयालाल कुर्रे पिता शिवमंगल कुर्रे व उसमें सवार मजदूर 25 वर्षीय रामजीत कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात में हुई इस दुर्घटना के दौरान राहगीरों की वहां भीड़ लग गई। उन्होंने घायलों को एंबुलेंसक ी मदद से लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भइयालाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं रामजीत को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर लखनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
मेन रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण बड़े हादसे हो रहे हैं। रात में वाहनों की रफ्तार और तेज हो जाती है। ऐसे में अचानक सामने से किसी वाहन के आने पर रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रह जाता है। जिले में तेज रफ्तार ने कइयों की जान ले ली है लेकिन इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।