अंबिकापुर

इस लापरवाही पर डीजीपी ने यहां के एसडीओपी और टीआई को किया सस्पेंड, पुलिस विभाग में मचा हडक़ंप

Chhattisgarh police: सरगुजा संभाग में पहले ही नशे के कारोबारियों अंकुश लगा पाने में असफल पुलिसकर्मियों पर आईजी द्वारा की जा रही है कार्रवाई, अब महिला अपराध (Women crime) की विवेचना में लापरवाही पर गिर रही गाज

2 min read
Suspend order

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग (Chhattisgarh police) द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने में असफल रहने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर अब बर्खास्तगी व निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में डीजीपी डीएम अवस्थी ने महिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही पर बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर एसडीओपी (SDOP) धु्रवेश जायसवाल व रघुनाथनगर टीआई जॉन प्रदीप लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पुलिस विभाग (Police department) में हडक़ंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि सीएम ने महिला अपराधों पर अंकुश लगाने पहले ही पुलिस विभाग को निर्देश दिए थे। इधर वाड्रफनगर क्षेत्र में पिछले 20 दिन में बलात्कार (Rape) व सामूहिक बलात्कार (Gangrape) के 3 मामले सामने आ चुके हैं।


गौरतलब है कि नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगा पाने में नाकामयाब रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी द्वारा पिछले महीने से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आईजी ने अंबिकापुर कोतवाली व गांधीनगर टीआई को इस मामले में जहां लाइन अटैच किया गया था, वहीं दोनों थाने के एक-एक एएसआई को निलंबित किया गया था। इसके अलावा 5 दिन पूर्व ही एसपी ने गांधीनगर थाने के एक आरक्षक को बर्खास्त किया गया है, जबकि एक प्रधान आरक्षक व 3 आरक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।

बर्खास्त आरक्षक के मोबाइल कॉल डिटेल में पुलिस को नशे का कारोबार करने वाले महिला से 40 बार बात करने की बात सामने आई थी।


गृह विभाग की बैठक से पहले कार्रवाई
इधर गृह विभाग की बैठक से पहले डीजीपी डीएम अवस्थी (DGP DM Avasthi) ने बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर एसडीओपी व रघुनाथनगर टीआई को सस्पेंड कर दिया है।

दोनों के खिलाफ महिला अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में दोनों को सरगुजा आईजी कार्यालय (IG office) में नियत किया गया है।

Published on:
14 Oct 2020 01:39 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो