आईजी ने 2 एसआई को किया था सस्पेंड
नशे के कारोबारियों पर अपने बीट में अंकुश लगा पाने में कामयाब नहीं होने पर 10 दिन पूर्व सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी ने 2 टीआई को जहां लाइन अटैच कर दिया था, वहीं 2 एएसआई को सस्पेंड किया था। इसके बाद से पुलिस विभाग के छोटे कर्मचारियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा था।