अंबिकापुर

Child died due to dog bite: कुत्ते के काटने 5 वर्षीय मासूम की मौत, घरवालों ने नहीं कराया इलाज, 52 दिन बाद तोड़ा दम

Child died due to dog bite: अचानक पैर में उठा दर्द और सांस लेने में होने लगी तकलीफ, अस्पताल में तोड़ा दम, डॉक्टरों का कहना- शरीर में फैल गया था रेबीज का इंफेक्शन
2 min read
Child died due to dog bite: कुत्ते के काटने 5 वर्षीय मासूम की मौत, घरवालों ने नहीं कराया इलाज, 52 दिन बाद तोड़ा दम
Innocent child died due to dog bite

अंबिकापुर। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में घर के बाहर खेलने के दौरान 5 वर्षीय एक बालक (Child died due to dog bite) को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया था। लापरवाह परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय घर में ही रखकर घरेलू उपचार कर रहे थे। घटना के डेढ़ माह बाद 6 फरवरी को अचानक उसके पैर में दर्द उठा और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। फिर आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

डॉ. प्रीतम राम ने परिजन को तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। विधायक के कहने पर परिजन उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 7 फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई।

Innocent child

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा निवासी अभिषेक लकड़ा पिता बलिंदर 5 वर्ष 15 दिसंबर 2024 की सुबह अपनी चचेरी बहन अंकिता के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने अभिषेक पर हमला कर दिया और बाएं पैर में काट (Child died due to dog bite) लिया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले और कुत्ते को भगाया। इधर परिजन कुत्ते के हमले ने जख्मी मासूम बच्चे को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की बजाय घर में ही घरेलू उपचार करते रहे।

Child died due to dog bite: 52 दिन बाद बिगड़ी तबियत

परिजन घर में ही रख कर बालक (Child died due to dog bite) का इलाज कर रहे थे। अचानक घटना के 52 दिन बाद बालक के पैर में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बावजूद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम के पास लेकर पहुंचे।

विधायक के कहने पर पहुंचे अस्पताल

विधायक ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह बालक की मौत (Child died due to dog bite) हो गई। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शरीर में फैल गया था रेबीज का इंफेक्शन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के शिशु रोड विशेषज्ञ डॉ. जेके रेलवानी का कहना है कि बच्चे को करीब 2 माह पहले कुत्ते ने काटा (Child died due to dog bite) था। यदि समय पर परिजन उसका इलाज कराते तो उसकी जान बच सकती थी। शरीर में रेबीज का इंफेक्शन फैल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Updated on:
07 Feb 2025 05:24 pm
Published on:
07 Feb 2025 05:24 pm
Also Read
View All
Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती