अंबिकापुर

निर्दयी मां ने 8 माह के दूधमुंहे बच्चे का सोते समय गला रेतकर पेट में मार दिया चाकू, फिर हो गई फरार

Child murder: शराबी पति से आए दिन महिला का होता था विवाद, पति से कहा कि बच्चे को मार डालूंगी और खुद भी जान दे दूंगी, दूधमुंहे की हत्या कर फरार मां को अब ढंूढ रही पुलिस
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2024, 2:40 PM IST
Child murder
Child dead body and police on the spot

अंबिकापुर. Child murder: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत गांव में एक मां ने ममता को तार-तार कर दिया। पति की शराब की लत व आए दिन हो रहे विवाद से परेशान महिला ने 25 जनवरी की रात अपने 8 माह के दूधमुंहे बच्चे का गला रेतकर पेट में चाकू मार दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की हत्या करने के बाद 26 जनवरी की अलसुबह वह घर से फरार हो गई। दरअसल महिला ने घटना दिवस की रात पति से कहा था कि वह बच्चे को मार डालेगी और खुद भी जान दे देगी। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है कि आखिर एक मां अपने बच्चे की हत्या कैसे कर सकती है। इधर पति की रिपोर्ट पर पुलिस अब बच्चे की हत्या करने वाली मां की तलाश में जुट गई है।


कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान अपनी पत्नी फूलकुंवारी व 8 माह के बच्चे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पवन शराब पीने का आदी है। इस वजह से उसका पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। पति की शराब की लत के कारण पत्नी परेशान रहती थी।

25 जनवरी की रात पति शराब के नशे में घर आया तो पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में पत्नी ने कहा कि वह बच्चे को मार डालेगी और खुद भी जान दे देगी। झगड़ा शांत होने के बाद पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ सोए थे।

26 जनवरी की अलसुबह करीब 4 बजे पति उठा और पत्नी से गुड़ाखू लाने कहा। इस पर पत्नी वहां से उठकर चली गई। इसी बीच जब पति की नजर बिस्तर पर लहूलुहान पड़े बच्चे पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। बच्चे का गला रेता हुआ था तथा पेट की अंतडिय़ां बाहर निकली थी। उसकी मौत हो चुकी थी।


पुलिस कर रही महिला की तलाश
बच्चे की हत्या की सूचना पति ने कुन्नी चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा पश्चात बच्चे का शव बरामद कर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।

इस घटना से हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। लोगों के मन में यह सवाल भी है कि कहीं महिला ने भी तो कोई घातक कदम तो नहीं उठा लिया है? पुलिस अब महिला की तलाश कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत