अंबिकापुर. Father murder: शराब के नशे में एक युवक ने मंगलवार की रात अपने वृद्ध पिता के सिर पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पिता को मारने के बाद बेटा गणेश मोड़ पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इधर परिजन खून से लथपथ वृद्ध को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।