अंबिकापुर

Clash during voting: Video: वोटिंग से पहले नेताओं में जमकर झूमाझटकी, दीं गालियां, उदयपुर जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

Clash during voting: उदयपुर जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले भिड़ गए भाजपा, गोंगपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता, वोटिंग के बाद कांग्रेस के पक्ष में आया परिणाम

2 min read
Clash during voting

अंबिकापुर.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आए रिजल्ट के बाद भाजपा व कांग्रेस के बीच जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए जोर-आजमाइश (Clash during voting) चल रही है। मामला झूमाझटकी व गाली-गलौज तक पहुंच गया है। शनिवार की दोपहर उदयपुर जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग के लिए वोटिंग होनी थी। इस दौरान भाजपा, गोंगपा व कांग्रेस कार्यकताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। तीनों ही दल के नेता भाषाओं की मर्यादा तार-तार करते हुए गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। अंत में जब वोटिंग हुई तो कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने जीत (Clash during voting) दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित बीडीसी ओमप्रकाश को 8 वोट जबकि भाजपा के मुन्ना सिंह को 5 वोट मिले।

BDC Udaypur president and vice president

वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य सिद्धार्थ सिंहदेव ने जीत हासिल की। उन्हें भी 8 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 5 वोट ही मिल पाए। इस तरह कांग्रेस ने उदयपुर जनपद में जीत हासिल की।

Clash during voting: वोटिंग से पहले झूमाझटकी, गालियां

शनिवार की दोपहर भाजपा, गोंगपा व कांग्रेेस के जनपद सदस्य वोटिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान तीनों ही दल के नेता व कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वे हाथापाई (Clash during voting) करने लगे तथा एक-दूसरे को गालियां देने लगे।

Clash during voting

अंत में पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं सूचना पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव व अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।

Updated on:
08 Mar 2025 03:48 pm
Published on:
08 Mar 2025 03:46 pm
Also Read
View All
MLA Surrender Case: पूर्व मंत्री का फिर आया बयान, कहा- विधायक ने की ड्रामेबाजी, गिरफ्तारी देनी ही थी तो बगल में थाना है, चले जाते

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक गिरफ्तारी देने आ रहे थे अंबिकापुर, बीच सडक़ पर लेट गए समर्थक, लौटना पड़ा वापस- देखें Video

Sitapur MLA Statement Video: सीतापुर विधायक बोले- मैं खुद गिरफ्तारी दूंगा, हड़ताल करने या काम छोडऩे की जरूरत ही नहीं है