अंबिकापुर

Headmaster beats up student: हेडमास्टर ने कक्षा-2 की छात्रा को डंडे से जमकर पीटा, पैर टूटा… इस बात पर आया था गुस्सा

Headmaster beats up student: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र के कंजिया प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक ने कक्षा दूसरी की छात्रा की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।
less than 1 minute read
प्रधान पाठक की हैवानियत!(photo-patrika)
प्रधान पाठक की हैवानियत!(photo-patrika)

Headmaster beats up student: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र के कंजिया प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक ने कक्षा दूसरी की छात्रा की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। डंडे के वार से छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। छात्रा को अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां 3 दिनों से उसका इलाज जारी है।

इस बात से हुए थे नाराज

शंकरगढ़ ब्लॉक के जगिमा-पटना गांव निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव कंजिया कक्षा दूसरी की छात्रा है। 5 दिन पहले क्लास में दूसरे बच्चों से बातचीत करने पर प्रधानपाठक हेरालुयुस टोप्पो नाराज हो गए। गुस्से में उन्होंने ललिता के पैरों पर डंडे से मारा। पिटाई के बाद ललिता के पैरों में तेज दर्द शुरू हो गया और रात होते-होते उसका पैर सूज गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस मामले को लेकर गांव में सरपंच कि मौजूदगी में पंचायत भी बैठी थी जिसमें तय हुआ कि हेडमास्टर को बच्ची का इलाज कराना होगा। इस पर हेरालुयुस टोप्पो ने कहा कि वह इलाज का पूरा खर्च उठाएगा। लेकिन बच्ची के पिता शिव कुमार यादव ने बताया कि अब तक इलाज और दवाओं में करीब 10 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। हेडमास्टर ने इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिया था, इसलिए अभी तक उन्होंने कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे

शंकरगढ़ बीईओ जय गोविंद तिवारी ने कहा कि मामला सुनने में आया है, लेकिन कोई शिकायत अब तक उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत पहुंचती है तो हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि स्कूल में मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी।

Updated on:
19 Aug 2025 10:43 am
Published on:
19 Aug 2025 10:43 am
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष