अंबिकापुर

गंगा नदी के किनारे स्थित शहरों में लागू होगा छत्तीसगढ़ के इस शहर का सफाई मॉडल

उत्तरप्रदेश सरकार पहले चरण में 18 नगरीय निकाय में यहां के मॉडल का करेगी प्रयोग, वैज्ञानिक तरीके से होकर कचरे का निस्तारण
less than 1 minute read
Ganga bank river city
City of Ganga bank river

अंबिकापुर. अब गंगा के किनारे स्थित शहरों को अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल की तर्ज पर साफ किया जाएगा। उत्तरप्रदेश की सरकार कचरा निस्तारण की जो विकेंद्रीकरण व्यवस्था अपनाने जा रही है, उसके तहत पहले चरण में १८ नगरीय निकाय में यहां के मॉडल का प्रयोग किया जाएगा।


स्वच्छ भारत अभियान के तहत अंबिकापुर मॉडल को पूरे देश में सराहना मिल रही है। इसके तहत अंबिकापुर द्वारा अपनाए गए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को अपनाए जाने की तैयारी की जा रही है। घरेलू व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग किया जाएगा। इसके बाद ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

यह मॉडल काफी दिनों से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निगम द्वारा अपनाई गई है। इसकी वजह से अंबिकापुर निगम आज पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक शहर में अंबिकापुर मॉडल को अपनाया गया है।

अब गंगा किनारे स्थित शहरों में अंबिकापुर निगम के मॉडल को अपनाकर स्वच्छ रखने की तैयारी की जा रही है। यूपी सरकार भी यहां की तरह महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर यह योजना संचालित करना चाहती है। घरों से कलेक्शन कर कचरा से खाद बनाया जाएगा।


कार्यशाला का हुआ आयोजन
गंगा के किनारे स्थित नगरीय निकाय को अंबिकापुर मॉडल के बारे में जानकारी देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला उत्तरप्रदेश में आयोजित की कजा रही है। इसका आयोजन स्वच्छ भारत मिशन कर रहा है।

इसमें अंबिकापुर नगर निगम के मॉडल को लागू करवाने वाले एवं भारत सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सलाहकार सी. श्रीनिवासन भी शामिल होंगे। सी. श्रीनिवासन इसके पूर्व अंबिकापुर नगर निगम में काम कर चुके हैं।

Updated on:
13 Oct 2018 04:06 pm
Published on:
13 Oct 2018 04:06 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन