19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने धनुष पर तीर चढ़ाकर मंच से साधा निशाना, मांदर बजाकर झूमे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने धनुष पर तीर चढ़ाकर मंच से साधा निशाना, मांदर बजाकर झूमे

बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सीधा संवाद करने पहुंचे थे अंबिकापुर, मंच पर पहुंचते ही हाथ हिलाकर फिर हाथ जोड़कर किया अभिवादन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Oct 2018, 6:30 PM IST

Amit Shah with bow and arrow

Amit Shah with arrow and bow

अंबिकापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। मंच से उन्होंने सीडी कांड को लेकर कांग्रेस को लताड़ लगाई। वहीं बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि इतनी जोर से बोलिए कि रायपुर में बैठे कांग्रेस के लोगों का दिल दहल जाए। इस दौरान उन्होंने जहां मांदर बजाया, वहीं धनुष पर तीर चढ़ाकर निशाना साधा।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा नेताओं के दम पर नहीं बल्कि बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतती है। वहीं सीएम ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता भगवान हनुमान की तरह है। वे चाहें तो कई बार लंका ध्वस्त कर सकते हैं। ऐसे हनुमानों की ताकत को जगाने आज हमारे बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित हैं।

मांदर बजा कर चुनाव का शंखनाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही सरगुजा की पहचान मांदर व तीर-धनुष अमित शाह को दिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धनुष पर तीर चढ़ाकर व मांदर बजा कर चुनाव का शंखनाद किया।

उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से छत्तीसगढ़ में 65 प्लस सीट पर लक्ष्य साधा। मांदर की थाप पर वे कुछ देर तक झूमते रहे। इस दौरान मंच पर मौजूद, सीएम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, केंद्रीय इस्पात मंत्री समेत अन्य नेताओं ने तालियां बजाईं।