अंबिकापुर

CM in Surguja Olympic: पीएम के मन की बात सुनी, फिर सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए CM, झारखंड में 13 लोगों की मौत पर जताया दुख

Surguja Olympic 2026: सीएम विष्णु देव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, ओलंपिक का यह दूसरा वर्ष, 4 लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने 11 विधाओं में लिया हिस्सा
3 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 3:03 PM IST
CM in Surguja Olympic end program
CM in Surguja Olympic, सरगुजा ओलंपिक समापन कार्यक्रम में सीएम, मंत्री, विधायक व अन्य (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक (Surguja Olympic) का रविवार को शहर के पीजी कॉलेज मैदान में समापन हो गया। समापन समारोह में सीएम विष्णु देव साय ने शामिल होकर विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। सीएम सुबह 10.50 बजे शहर से लगे सरगवां स्थित वाटर पार्क पहुंचे और यहां पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनीं। इसके बाद वे दोपहर 12.30 बजे वे पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचे और सरगुजा ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि यह ओलंपिक का दूसरा वर्ष है। कुल 11 विधाओं में संभाग के ढाई हजार से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ में सरकार खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि सरगुजा संभाग स्तरीय ओलंपिक का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक किया गया। इसमें 11 अलग-अलग खेलों में करीब 3 हजार खिलाडिय़ों हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) शामिल हुए। यहां संभाग के 6 जिलों सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया व एमसीबी जिले के खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।

CM in Surguja Olympic, सरगुजा ओलंपिक समापन समारोह में शामिल CM (Photo- Patrika)

इसके बाद सीएम ने सभी 11 विधाओं में विजेता रहे खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में मंत्री राजेश अग्रवाल के अलावा लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यह ओलंपिक का दूसरा साल है।

इस वर्ष ब्लॉक स्तर, जिला स्तर से लेकर संभाग स्तर तक 4 लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया। कुल 11 अलग-अलग खेलों में प्रतिभागियों ने अपने खेल प्रतिभा का प्रदश्रन किया। उन्होंने सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि वे सरगुजा का नाम खेल जगत में रोशन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

PM Modi ke Man ki baat: सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

इससे पूर्व सीएम विष्णु देव साय (CM in Ambikapur) शहर के वाटर पार्क में आयोजित पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंत्री-विधायकों के साथ जमीन पर बैठकर मन की बात सुनीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात का 140वां एपिसोड मां महामाया की नगरी में सुनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

CM in Surguja Olympic, जनप्रतिनिधियों के साथ जमीन पर बैठकर पीएम मोदी के मन की बात सुनते सीएम(Photo- Patrika)

उन्होंने कहा कि हर माह के अंतिम रविवार को पीएम मोदी परिवार के मुखिया की तरह देशवासियों से जुड़ते हैं। इस दौरान वे प्रचार-प्रसार से दूर रहकर जनहित व राष्ट्रहित में नवाचार करने वाले लोगों की कहानियां सामने लाते हैं। सीएम ने कहा कि अंबिकापुर में गणपति ऐप लांच किया गया है, जिससे लोग आसानी से प्लंबर, मिस्त्री, मजदूर, मैकेनिक व इलेक्ट्रिशियन बुला सकेंगे। इस दौरान उन्होंने वाटर पार्क में पौधरोपण भी किया।

CM in Surguja Olympic, वाटर पार्क में सीएम ने किया पौधरोपण (Photo- Patrika)

झारखंड में 13 लोगों की मौत पर जताया दुख

सीएम ने झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए सडक़ हादसे (Jharkhand Road Accident) में 13 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंद दुखद और हृदयविदारक है। इसके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को सद्गति दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Updated on:
29 Nov 2026, 3:03 PM IST
Published on: