अंबिकापुर

Cold in Surguja: कड़ाके की ठंड में रातभर घर के बाहर सोया था ग्रामीण, सुबह मिली अकड़ी लाश

Cold in Surguja: शराब के नशे में सडक़ किनारे सोया था ग्रामीण, शरीर पर नहीं थे गर्म कपड़े, रात में तापमान था करीब 5 डिग्री
2 min read
Cold in Surguja: कड़ाके की ठंड में रातभर घर के बाहर सोया था ग्रामीण, सुबह मिली अकड़ी लाश
Villager dead body

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में फिर से ठंड (Cold in Surguja) लौट आई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास बना हुआ था। कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबके रहे। इधर जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण शराब के नशे में रातभर घर के बाहर सडक़ किनारे सो गया था। मंगलवार की सुबह उसकी अकड़ी अवस्था में लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथमदृष्टया ठंड से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवापुर में शराब के नशे में एक ग्रामीण सोमवार की रातभर सडक़ किनारे सोया हुआ था। सुबह उसकी लाश अकड़ी हुई मिली।

बताया जा रहा है कि ठंड (Cold in Surguja) से उसकी मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि वह हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीण ने गर्म कपड़े भी नहीं पहने थे।

Cold in Surguja: सरगुजा में फिर पडऩे लगी कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग के लोग पिछले कई दिनों से ठंड से राहत (Cold in Surguja) महसूस कर रहे थे। इसी बीच पुन: उत्तर दिशा से शुष्क हवा का प्रवेश होने के कारण ठंड लौट आई है। पिछले दो दिनों से जिले में ठंड बढ़ी हुई है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 25 जनवरी को न्यूनतम 10.6 डिग्री था।

हम आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले तीन से चार दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। इससे लोग ठंड (Cold in Surguja) से राहत महसूस कर रहे थे। 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.6 व अधिकतम 28.3 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही सरगुजा में एक बार फिर ठंड लौट हाई है।

26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.7 व अधिकतम 26.4 जबकि 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 व अधिकतम 25 डिग्री दर्ज किया गया है। मैनपाट के अलावा बलरामपुर के सामरीपाट में पारा 3-4 डिग्री के आस-पास रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दो से तीन दिनों तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Updated on:
28 Jan 2025 03:28 pm
Published on:
28 Jan 2025 03:28 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video