अंबिकापुर

कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ खाया मध्याह्न भोजन, फिर बच्चों ने सुनाई कविता

Surguja Collector: मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम के दौरान शहर से लगे गांव में पहुंचे कलेक्टर ने स्कूलों का किया निरीक्षण,
2 min read
Surguja collector
Collector ate mid-day-meal with students to sit on land

अंबिकापुर. Surguja collector: शहर से लगे पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम मलगवां खुर्द में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां पहुंचे कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपान ने माध्यमिक शाला मलगवां खुर्द में स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांचने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन का स्वाद लिया।


यहां से निकलकर कलेक्टर ने प्राथमिक शाला खैरबार में भी बच्चों से मुलाकात की। पेड़ों की छाया में बैठकर शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही थी। यह देखकर कलेक्टर ने शिक्षकों की सराहना की।

इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर को ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, और फूलों से नित हंसना सीखो’ कविताएं भी सुनाईं। कलेक्टर ने बच्चों के इस प्रतिभा की प्रशंसा की और अच्छे से पढ़ाई करने शुभकामनाएं दीं।


मतदान करने दिलाई गई शपथ
शासकीय माध्यमिक शाला मलगवां खुर्द परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित पहाड़ी कोरवा मतदाताओं और मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आगामी मतदान दिवस पर अपना अमूल्य वोट जरूर करने की अपील की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, सीईओ जनपद पंचायत आरएस सेंगर, सहित स्वीप कोर समिति, कॉलेज और एनएसएस के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में पहाड़ी कोरवा जन उपस्थित रहे।

Published on:
22 Mar 2024 08:20 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल