अंबिकापुर

बेटे ने इसी साल बीएससी में लिया था एडमिशन, किराए के रूम का दरवाजा खुला तो उड़े सबके होश

सूरजपुर जिले के ग्राम भेडिय़ा का रहने वाला था छात्र, टेबल फैन गिरा था उसके शरीर पर, कमर में बना था ऐसा निशान
2 min read
Dead body
body

अंबिकापुर. 17 वर्षीय बेटे को माता-पिता ने अंबिकापुर शहर में पढऩे भेजा था। बेटे का एडमिशन इसी साल पीजी कॉलेज में कराया गया था। छात्र किराए के रूम में अकेला रहता था। मंगलवार की सुबह उसके रूम का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आने पर उसने उसके माता-पिता को मोबाइल पर सूचना दी।

जब वे आए तो भी दरवाजा नहीं खुला। किसी अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देख सबकी आंखें फटी रह गईं। छात्र जमीन पर पड़ा था तथा उसके शरीर पर टेबल फैन गिरा था। उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच में पता चला कि उसके कमर में करंट से जलने के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि रात में सोते समय वह टेबल फैन लगाने के चक्कर में करंट की चपेट में आ गया होगा। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेडिय़ा निवासी विशाल सिंह पिता अजय सिंह उम्र 17 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र इसी वर्ष पीजी कॉलेज में बीएससी की पढाई के लिए एडमिशन लिया था। इसके अलावा वह एक कोचिंग क्लास भी जाता था।

अंबिकापुर में रहकर पढाई करने के लिए वह नवापारा स्थित डाईटी के ठीक पीछे उमेश मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहा था। छात्र रोजाना सुबह उठकर अपना घर का काम खत्म कर कॉलेज चला जाता था। लेकिन मंगलवार की सुबह छात्र रोजाना की तरह नहीं उठा और उसका कमरा अंदर से बंद था।

काफी समय बीतने के बाद भी जब उसका कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक उसे उठाने चला गया। मकान मालिक के काफी अवाज लगाने के बाद और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कमरे हलचल नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक ने छात्र के पिता को फोन कर सूचित किया।

परिजन अंबिकापुर पहुंचे और उन्होंने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वे भी असफल रहे। इसके बाद मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जैसे तैसे दरवाजा खोला गया।


दरवाजा खुलते ही सब रह गए सन्न
जैसे ही दरवाजा खुला सबके होश उड़ गए छात्र का शव जमीन पर पड़ा था और उसके उपर टेबल फैन गिरा पड़ा था। मृतक का कमर करंट लगने की वजह से बुरी तरह झुलस गई था। पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान पाया कि छात्र की मौत करंट लगने की वजह से हुई है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस मर्ग कायम आकर मामले की जांच कर रही है।

Published on:
25 Jul 2018 03:47 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष