अंबिकापुर

कमरा बंद कर 12वीं की छात्रा कर रही थी पढ़ाई, जब घरवालों ने ऊपर से झांका तो निकल गई चीख, तोडऩा पड़ा दरवाजा

Commits Suicide: दोपहर में काफी देर तक कमरे का दरवाजा (Door not open) नहीं खुला, आवाज देने पर भी कोई आवाज नहीं आई तो घर की शीट हटाकर परिजनों ने देखा
less than 1 minute read
कमरा बंद कर 12वीं की छात्रा कर रही थी पढ़ाई, जब घरवालों ने ऊपर से झांका तो निकल गई चीख, तोडऩा पड़ा दरवाजा
Commits suicide

अंबिकापुर. दोपहर में कमरा बंद कर एक छात्रा पढ़ाई कर रही थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजन ने कमरे की शीट हटाकर देखा। जब उनकी नजर भीतर गई तो छात्रा फंदे पर झूल रही थी। (Commits suicide)

यह देख उनकी चीख निकल गई, फिर परिजन ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर खुर्द निवासी 17 वर्षीय दीक्षा कुशवाहा पिता संजय कुशवाहा 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह रविवार की दोपहर 3.30 बजे घर का कमरा बंद कर पढ़ाई कर रही थी।

काफी देर बाद भी नहीं बाहर निकली तो परिजनों को इसकी चिंता हुई। उन्होंने पहले तो दरवाजा खटखटाया लेकिन छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद उन्होंने कई बार आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला, ऐसे में उनकी सांसें अटक गई। आनन-फानन में उन्होंने घर की शीट हटाकर ऊपर से झांका तो छात्रा फंदे पर झूल रही थी।


डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत
17 वर्षीय बेटी को फांसी से लटकता देख परिजनों की चीख निकल गई। उन्होंने तत्काल कमरे का दरवाजा तोड़ा और छात्रा को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (Announced dead) कर दिया। छात्रा ने किस कारण से आत्महत्या (Commits suicide) की, इसका पता नहीं चल सका है। गांधीनगर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

Published on:
09 Mar 2021 06:23 pm