अंबिकापुर

Commits suicide: शहर से लगे जंगल में युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश, नीचे पड़ा था बैग, पिता बोला- अच्छा हुआ

Commits suicide: अंबिकापुर-बनारस मार्ग से लगे खलिबा जंगल में सुबह युवती का पेड़ पर लटकता देखा गया शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2025, 5:03 PM IST
Commits suicide
Police on the spot (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शहर से लगे खलिबा जंगल में रविवार की सुबह एक 19 वर्षीय युवती की पेड़ पर लटकती लाश (Commits suicide) मिलने से सनसनी फैल गई है। शव के नीचे ही उसका बैग पड़ा हुआ था। सरपंच की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। बैग की तलाशी में उसका आधार कार्ड तथा एक युवक का फोटो मिला। पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। युवती के परिेजनों को भी पुलिस ने सूचना दी। पता चला कि युवती अपने ससुराल से भागकर अंबिकापुर में ही किराए के मकान में रह रही थी।

शहर से लगे ग्राम खलिबा जंगल में रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक युवती की पेड़ पर लटकी लाश मिली। ग्रामीणों ने शव देख सरपंच को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर गांधीनगर टीआई प्रदीप जायसवाल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। युवती के शव (Commits suicide) के नीचे उसका बैग और मोबाइल पड़ा हुआ था।

Girl dead body hanging and her bag (Photo- Patrika)

पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें युवती का आधार कार्ड तथा एक युवक का फोटो मिला। आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामडीह, देवगढ़ निवासी निशा पिता स्व. बालमुकुंद के रूप में हुई। पुलिस ने शव उतरवाकर (Commits suicide) पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। वहीं उसके परिजनों को सूचना दी गई।

Commits suicide: पिता बोला- अच्छा हुआ फांसी लगा ली

पुलिस ने जब मोबाइल से मृत युवती के पिता को सूचना दी तो उसने बताया कि बेटी की शादी उन्होंने कर दी थी, लेकिन वह ससुराल से भाग गई थी। वह अंबिकापुर में ही किराए के मकान में रहकर किसी होटल में काम कर रही थी।

पिता ने यह भी कहा कि अच्छा हुआ कि उसने फांसी (Commits suicide) लगा ली। वहीं सुबह उसे घटनास्थल के आस-पास घूमते हुए लडक़ों ने देखा था। इसके बाद फांसी के फंदे पर उसका शव मिला।

Updated on:
14 Dec 2025, 5:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी